फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गोदाम देर से खुलने पर मंत्री नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
फोटो। एफसीआई अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद - फोटो : मिहींपुरवा के मोतीपुर रेंज में वन विभाग द्वारा पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नरवाना। नई मेला अनाज मंडी में गेहूं उठान की धीमी रफ्तार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बीच शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त रुख अपनाया।
मार्केट कमेटी चेयरमैन कार्यालय में आयोजित बैठक में एसडीएम जगदीश चंद्र, डीएफएससी जींद राजेश आर्य, हैफेड मैनेजर सुनीता और एफसीआई मैनेजर अविनाश मौजूद रहे। बैठक के दौरान उठान ठेकेदारों ने मंत्री के सामने समस्या रखते हुए बताया कि ई-खरीद पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

साथ ही एफसीआई के गोदाम सुबह देर से खुलते हैं जिससे भरी हुई गाड़ियां घंटों बाहर खड़ी रहती हैं। शिकायतें सुनते ही मंत्री ने नाराजगी जताते हुए एफसीआई मैनेजर को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अब गोदाम सुबह सात बजे खोले जाएं और शाम तक अनलोडिंग का कार्य जारी रखा जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो केंद्रीय खाद्यान्न आपूर्ति मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन एफसीआई का सहयोग नहीं मिल रहा जिससे हरियाणा सरकार की छवि खराब हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि गेहूं की खरीद केंद्र सरकार द्वारा की जानी है और राज्य केवल सहयोग की भूमिका में है। इस दौरान मंडी एसोसिएशन प्रधान जयदेव बंसल ने सुझाव दिया कि जिस दुकान की खरीद पहले हुई है, उसी का उठान पहले किया जाए। मंत्री ने डीएफएससी को इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए। वहीं ठेकेदार जोरा सिंह डुमरखा के बेटे मनदीप को भी वाहनों की कमी दूर कर उठान व्यवस्था सुधारने को कहा गया।

गेहूं उठान में सुस्ती पर भड़के मंत्री
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने गेहूं उठान में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए डीएफएससी से सीधे सवाल किए। उन्होंने पूछा कि मंडी में खरीद के बाद उठान की जिम्मेदारी किसकी है। इस पर अधिकारी ने ठेकेदार को जिम्मेदार बताया। मंत्री ने आगे जानकारी लेते हुए कहा कि 40 गाड़ियों में से केवल 4 गाड़ियां ही पोर्टल पर मिसमैच दिखा रही हैं, बाकी का क्या स्थिति है। इस पर अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। मंत्री ने हैफेड अधिकारियों से भी जवाब-तलब किया। उन्होंने पूछा कि उठान धीमा होने के क्या कारण हैं और अब तक क्या कार्रवाई की गई है। अधिकारी ने गाड़ियों के नंबर गलत दर्ज होने की बात कही और बताया कि एक नोटिस जारी किया गया है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या केवल एक नोटिस से ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
एफसीआई वाले देरी से साढ़े दस बजे गोदाम खोलते हैं। जिसके बाद कहा गया कि सीजन के समय में जल्दी गोदाम क्यों नहीं खोलते। उनको निर्देश दिए गए हैं शनिवार से यह सात बजे गोदाम को खोलें। यह सारी गड़बड़ एफसीआई के अधिकारी ही कर रहे हैं। –कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें