फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उधार दूध नहीं देने पर दूधिए पर हमला

Sun, 15 Sep 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। उधार में दूध नहीं देने पर गांव के दो युवकों ने रास्ता रोककर दूधिए पर डंडे से हमला कर दिया। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने लोधर गांव के अजय व नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुदकैन खुर्द निवासी संदीप ने पुलिस को शिकायत दी कि वह दूध बेचता है। कई दिन पहले नरेश ने उससे उधर में दूध मांगा था, मगर उसने मना कर दिया था। इसको लेकर आरोपी उससे रंजिश रखता था। जब वह 12 सितंबर की रात को लोधर गांव से दूध लेकर अपनी बाइक पर लौट रहा था तो लोधर व सुदकैन खुर्द गांव के बीच दो युवकों ने उसे रोकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसने दोनों हमलावरों को पहचान लिया था। दोनों लोधर गांव के नरेश व अजय थे। राहगीरों ने उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। एसआई रविंद्र कुमार ने कहा कि दो युवकों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें