30जेएनडी03 : जुलाना ब्लॉक में बैठक में मौजूद मिड-डे-मील वर्कर्स। स्रोत संगठन।
जींद। जुलाना ब्लॉक की मिड-डे-मील वर्करों की बैठक रविवार को ब्लॉक प्रधान प्रेम नंदगढ़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला उपाध्यक्ष सुरेश करसोला ने कहा कि देशभर की मिड-डे-मील वर्कर्स आगामी केंद्रीय बजट 2026 में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। हरियाणा के चार स्थानों पर तीन-तीन दिवसीय महापड़ाव आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि करनाल में केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास के सामने 7 दिसंबर को हजारों मिड-डे-मील वर्कर्स एकत्र होकर महापड़ाव करेंगी, जिसमें जुलाना ब्लॉक की वर्कर्स भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगी।
उन्होंने कहा कि मिड-डे-मील वर्कर्स वर्षों से अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं लेकिन केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए चार लेबर कोड्स ने मजदूरों- कर्मचारियों के अधिकार सीमित कर दिए हैं। मिड-डे-मील वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का पक्का दर्जा दिया जाए। रिटायरमेंट आयु 65 वर्ष व सेवानिवृत्ति पर तीन लाख लाभ दिया जाए।
बैठक का संचालन ब्लॉक सचिव कमलेश पौली ने किया। इसमें सीटू के जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान ब्लॉक कोषाध्यक्ष सरला फतेहगढ़, रोशनी, कमलेश, दर्शना, बिमला, चंद्रकला, केलो, बबली, नीलम, बीरमति, भतेरी और मौजूद रहीं।