फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हुडा ग्राउंड में लगा कूड़े का ढेर, परेशानी

विज्ञापन
शहर के हुडा ग्राउंड में लगा गंदगी का ढेर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। स्वच्छता सर्वेक्षण के दावे नगर परिषद के लिए झूठे साबित हो रहे हैं। शहर इन दिनों कूड़ा संकट से जूझ रहा है। शहर का हुडा ग्राउंड मार्केट अब कूड़े के बड़े ढेर में तब्दील हो चुका है। गंदगी इतनी बढ़ चुकी है कि यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।

शहर के मुख्य बाजारों, रानी तालाब रोड, बस स्टैंड के आसपास, सफीदों रोड और कई कॉलोनियों में भी कूड़े का समय से उठान नहीं हो रहा। नगरपरिषद की ओर से निर्धारित शेड्यूल के बावजूद सफाई कर्मचारी नियमित रूप से कूड़ा गाड़ियों को तय समय पर नहीं भेज रहे।
विज्ञापन

हर चौक-चौराहा और सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा कई–कई दिनों तक पड़ा रहता है जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। खुले में पड़े कचरे से बीमारियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने बताया कि शहर में लगातार सफाई करवाई जा रही है। अगर कहीं गंदगी के ढेर लगे हैं तो उनको उठवाया जाएगा। नगर परिषद के कर्मचारी प्रतिदिन शहर में कूड़े का उठान करते हैं। हर घर तक नगर परिषद की कचरा उठान को लेकर गाड़ी पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें