फोटो नंबर-17डेरोली अहीर में लगाई जा रही लाइट व सीसीटीवी कैमरे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहमा। गांव डेरोली अहीर की गलियों 200 एलईडी व 20 हाई मास्क लाइट लगाने का कार्य पूरा हो गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत ने लाइब्रेरी, तिराहे व चौराहों को चिह्नित कर 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन सीसीटीवी का कंट्रोल रूम सरपंच का घर होगा। 24 घंटे कैमरे वर्किंग में रहेंगे। इसके लिए उसे सौर ऊर्जा से भी जोड़ा जाएगा। गांव की आबादी 7 हजार के करीब है। इस मौके पर डेरोली अहीर के सरपंच लखीराम यादव ने बताया कि गांव को जगमग करने के लिए एलईडी लाइट लगाई जा रही हैं। डेरोली अहीर ग्राम पंचायत को आदर्श गांव बनाने के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही गांव में जगह-जगह कूड़ेदान लगाए जाएंगे। गांव में बनी व्यायामशाला में 6 माह पूर्व 500 प्रकार के पौधे लगाए गए थे।