फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेंटिंग से दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी20: पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में वीरवार को जन स्वास्थ्य विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जल और पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर जिला सलाहकार रणधीर मताना ने शिरकत की।
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने भाग लिया। इसमें विजेता छात्रों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कार्यक्रम में अमृत 2.0 का विस्तारित नाम अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन के बारे में जानकारी दी। इसके तहत शहर के उपभोक्ता को हर घर नल व सीवर व्यवस्था को उपलब्ध करवाना है। साथ ही जल संरक्षण व जल की सुरक्षा व गुणवत्ता के साथ सीवर प्रबंधन और जल निकासी के लिए आवश्यक सुविधा का प्रबंध भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धरती पर पानी की उपलब्धता अधिक है, लेकिन पीने लायक जल सीमित मात्रा में है, इसलिए हमें जल का संरक्षण करने के लिए प्रयास करने चाहिए। पानी व्यर्थ न बहाएं और पेयजल के गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए पेयजल लाइन की लीकेज समय पर दुरुस्त करवानी जरूरी है। इसके लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 1800 1805678 पर संपर्क कर शिकायत निवारण के लिए अपनी शिकायत दर्ज कर करवाई जा सकती है। इस अवसर पर बीआरसी सुरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सुखवंत सिंह, राजकुमार, राजेश, विरेंद्र व अन्य मौजूद रहे।

24जेएनडी20: पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें