फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मेडिकल करवाने पहुंच रहे ग्रुप सी में चयनित अभ्यर्थी

Fri, 25 Oct 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी19: नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने आए ग्रुप सी में चयनित युवा। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप सी के परिणाम जारी करने के बाद दो दिन से नागरिक अस्पताल में चयनित युवाओं के मेडिकल की प्रक्रिया को लेकर भीड़ लग रही है। मेडिकल करवाने के लिए सुबह 9 बजे ही अस्पताल के बाहर खिड़की पर युवा एकत्रित हो जाते हैं। इसके बाद विभिन्न चिकित्सकों के पास जाकर शारीरिक जांच करवाते हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में पहली बार मेडिकल जांच के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। सभी चिकित्सक ड्यूटी समय में अस्पताल में अपनी सीट पर मिलते हैं। जहां पर मरीजों की जांच के साथ युवाओं के मेडिकल भी हो रहे हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं कार्यालय के जारी आदेश के अनुसार सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश दिए हुए हैं, ताकि मेडिकल की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी का रोस्टर बनाकर लगाया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल के लिए अस्पताल में बेहतर तरीके से ड्यूटी रोस्टर बनाया गया है। किसी भी अभ्यर्थी को मेडिकल जांच में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

24जेएनडी19: नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने आए ग्रुप सी में चयनित युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें