19जेएनडी09-जुलानी में मेधावियों के सम्मान में गांव में जुलूस निकालते हुए ग्रामीण। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय उच्च विद्यालय जुलानी में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दसवीं कक्षा का विद्यालय का परिणाम बेहतर रहा। स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल कर क्षेत्र में जुलानी का गौरव बढ़ाया। मुख्याध्यापक डॉ. रमेश धारीवाल ने फूल मालाओं और मेडल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। जुलानी गांव के सरपंच नरेश की अगुवाई में बच्चों को नाचते गाते हुए पूरे गांव में घुमाया।
डॉ. रमेश धारीवाल ने बताया कि छात्रा दिपांशी ने 486 अंक लेकर क्लस्टर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों व स्टाफ के परिश्रम और अभिभावकों के विश्वास को इसका श्रेय दिया और भविष्य में इससे ज्यादा उपलब्धियों की आशा व्यक्त की।
द्वितीय रही छात्रा नीतू की पहले ही पेपर के दिन सुबह माता का देहांत हो गया। मां के अंतिम संस्कार से पूर्व उसने परीक्षा में बैठकर मां का सपना पूरा किया और सभी विषयों में अच्छे अंक लेकर 457 अंकों के साथ मेरिट लिस्ट में नाम दर्ज करवाया।