फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुराने पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मान्यता के फैसले का किया स्वागत

विज्ञापन
19जेएनडी13: पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्रों को पीजीटी अध्यापकों की भर्ती में मान्य करने के निर्णय का
विज्ञापन
जींद। मैढ़ सुनार सभा ने हरियाणा सरकार की ओर से 23 जुलाई 2024 से पूर्व जारी पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्रों को पीजीटी अध्यापक भर्ती में मान्य करने के निर्णय का स्वागत किया है। स्थानीय महाराज अजमीढ़ भवन एवं सुनार धर्मशाला में आयोजित बैठक में सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए राहतकारी कदम बताया।
विज्ञापन

सभा के महासचिव राममेहर वर्मा, वित्त सचिव गौरव सोनी और प्रचार सचिव जितेश सोनी ने कहा कि सरकार का यह निर्णय केवल पीजीटी शिक्षकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि इसे सभी सरकारी भर्तियों में समान रूप से लागू किया जाना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी भर्ती का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के पक्ष में निर्णय दिए जाने के बावजूद सरकार ने डबल बेंच में पुनर्विचार याचिका दायर की हुई है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

बैठक में यह भी मांग रखी गई कि राज्य की नौकरियों में पिछड़ा वर्ग के आरक्षित पदों का बैकलॉग भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण को पूरी तरह लागू करने की भी अपील की गई। बैठक में प्रधान सत्यनारायण सोनी, संरक्षक बनारसीदास वर्मा, राजकुमार सोनी, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश सोनी, उपप्रधान रमेश वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें