फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मेधावी विद्यार्थियों ने दी ओलंपियाड गणित की परीक्षा

Tue, 11 Nov 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी39: ओलंपियाड ग​णित की परीक्षा देते हुए मेधावी विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
जींद। शिक्षा में प्रतिस्पर्धा और ज्ञानवृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में सोमवार को मेधावी विद्यार्थी शामिल हुए। यह परीक्षा अमर उजाला कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में विषयों के प्रति रुचि पैदा करना और उनकी तार्किक, बौद्धिक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता का मूल्यांकन करना है। सोमवार को गणित की परीक्षा हुई। इसमें पांच विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
इनमें छठी कक्षा के तेजस कटारिया, मोहित शर्मा कक्षा दसवीं, तीसरी कक्षा के दीक्षांत लोहान, चौथी कक्षा की जन्नत व दसवीं कक्षा की रीतिका परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने निर्धारित समय में प्रश्न पत्र हल किए। गणित की परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों ने परीक्षा को बेहतर तरीके से दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें