फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले की हवा बेहद खराब, एक्यूआई 353 पहुंचा

Tue, 11 Nov 2025 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी16,17: हांसी रोड पर पानी का छिड़काव करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक रूप धारण कर रहा है। पिछले एक सप्ताह से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 353 से ऊपर बना हुआ है। जो गंभीर श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के के अनुसार नवंबर में जिले का एक्यूआई 461 तक पहुंच गया था। इसको नियंत्रित करने के लिए नगर परिषद ने सोमवार को शहर की सड़काें पर पानी का छिड़काव शुरू किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में पटियाला चौक, रेलवे रोड, नरवाना रोड, पुराना हांसी रोड, जयंती देवी मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी के पास सुबह से दोपहर तक छिड़काव किया गया। यह शहर के मुख्य मार्ग हैं। जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों व आमजन का गुजरना होता है।
नगर परिषद की इस पहल से शहर में प्रदूषण के कारण होने वाली परेशानी से कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी। हालांकि पिछले एक सप्ताह में प्रदूषण का स्तर कम नहीं बल्कि लगातार बढ़ रहा था। इसको नप ने गंभीरता से लेते हुए। पानी का छिड़काव किया है।
विज्ञापन

इससे सड़कों के आसपास के दुकानदारों व राहगीरों को राहत मिलेगी। इसके कारण सबसे अधिक परेशानी सड़क किनारे दुकान चलाने वाले और रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को ज्यादा राहत मिली है।
प्रदूषण का मुख्य कारण वाहनों का धुआं, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, पराली जलाने की घटनाएं और औद्योगिक उत्सर्जन शामिल हैं। शहर में फसल कटाई के बाद खेतों से उठने वाली धूल और सड़कों पर जमा मलबा प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है।
सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों से उड़ने वाली धूल न केवल एक्यूआई को प्रभावित करती है, बल्कि यह पीएम 2.5 और पीएम 10 के स्तर को भी बढ़ाती है। जींद में पीएम 2.5 का स्तर 133 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक 25 माइक्रोग्राम से कई गुना अधिक है। जिले में सुबह ही स्मॉग का प्रभाव दिखाई देता है।
मास्क पहनने की सलाह
नागरिक अस्पताल में पिछले सप्ताह में प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के लक्षण जैसे खांसी, सांस फूलना, आंखों में जलन और गले में खराश के मरीज बढ़ रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा रोगी प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सक अस्पताल में आने वाले मरीजों को मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं।

शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए पानी का छिड़काव शुरू किया गया है। पिछले तीन दिन में प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ा है। इससे लोगों को राहत दिलवाने के लिए जो भी कदम जरूरी होंगे। वह उठाए जाएंगे। सभी विभाग और नागरिक मिलकर काम करें तो प्रदूषण से मुक्ति मिल सकती है। नगर परिषद प्रदूषण कम होने तक पानी का छिड़काव जारी रखेगी।
विज्ञापन

--ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद जींद।

10जेएनडी16,17: हांसी रोड पर पानी का छिड़काव करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें