10जेएनडी23: मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवा
- फोटो : 1
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा समिति की तरफ से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता सहायक प्रोफेसर डॉ. मीना मलिक ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा समिति की नोडल अधिकारी डॉ. पिंकी ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। तनाव को कम करने के लिए योग, ध्यान और प्राणायाम का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इससे मन शांत रहता है और जीवन में ऊर्जा बनी रहती है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए रिश्तों को मजबूत बनाना भी जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं और जीवन में संतुलन बनाए रखें।