29जेएनडी14: बीईओ रणपाल श्योकंद को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत संस्थान
- फोटो : सांकेतिक
जींद। स्वामी गणेशानंद सनातन धर्म शिक्षण महाविद्यालय उचाना कलां में एनएसएस के छठे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से की। स्वयंसेवक ने महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्य अतिथि रणपाल श्योकंद खंड शिक्षा अधिकारी रहे। रणपाल श्योकंद ने मोबाइल फोन का दुरुपयोग, महान शिक्षकों एवं समाज सुधारकों के योगदान बारे में जानकारी दी। सायंकालीन कालीन सत्र में हेल्थ केयर की यूनिट ने एनएसएस कैंप में दस्तक दी। मुख्य अतिथि आशा गौतम ने मेडिकल चेकअप करते हुए छात्रों को न्यूट्रिशन के बारे में बताया। डॉक्टर फ्री लाइफ, मोटिवेशन के आधार पर उन्होंने छात्रों का चेकअप किया। मौके पर सुरेंद्र कुमार एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, जय भगवान, रमेश, राकेश व समस्त समस्त बीएड एवं डीएड स्टाफ सदस्यों उपस्थित रहे। संवाद