फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा सदस्यता अभियान : विनोद शर्मा

Sat, 07 Oct 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को रुपया चौक पर स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बूस्टिंग स्टेशन पर प्रदेशाध्यक्ष चांदराम चहल की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन प्रदेश महामंत्री विनोद शर्मा ने किया। इस दौरान पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
जन स्वास्थ्य विभाग अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को अभियान के दौरान सदस्यता दी जाएगी। विनोद शर्मा ने बताया कि बैठक में विभाग के अंदर कार्यरत कर्मचारियों की मांगो व समस्याओं पर गंभीरता से विचार मंथन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से विभाग में ठेकेदारी प्रथा के तहत लगे शेष कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में पोर्ट करवाने, कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों पर लागू करवाने और इन कर्मचारियों का वास्तविक अनुभव सत्यापित करवाना एलडीएफ के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ दिलवाने की मांग की गई। इसके अलावा कौशल रोजगार निगम माध्यम से विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की 60 वर्ष तक जब सुरक्षा सेवा के दौरान मृत्यु के उपरांत नौकरी देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय किया गया कि विभाग में कार्यरत मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का एक मांग पत्र तैयार कर शीघ्र ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव व प्रमुख अभियंता से बैठक कर हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। अगर फिर भी जायज मांगों का समाधान नहीं हुआ तो रूप रेखा तैयार कर हर स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार रमेश शर्मा, कर्मवीर संधू, संगठन प्रभारी देवीलाल गुराना, प्रदेश संगठन मंत्री दलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष मुकेश भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कुमार, प्रदेश सचिव संदीप पानू, कार्यकारिणी सदस्य अमित राजली के अलावा जिला जींद के सचिव इंद्र गांगोली, भारतीय मजदूर संघ जिला जींद के जिला मंत्री जितेंद्र वत्स आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें