23जेएनडी16-तेजाब से झुलसे गोवंश को दिखाते हुए गोसेवक अतुल चौहान। स्रोत सदस्य
जींद। असामाजिक तत्वों के गोवंश पर तेजाब डालने की घटना के विरोध में वीरवार को गऊ सेवा दल के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद नंदीशाला पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।
गऊ सेवा दल के राष्ट्रीय संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि जींद की शिव कॉलोनी और बंद मार्किट के पास अज्ञात व्यक्ति पिछले एक माह से गोवंश पर तेजाब डालने जैसी घटना को अंजाम दे रहा है। यह बहुत ही घिनौना कृत्य है जिसके कारण गोभक्तों में रोष बना हुआ है।
वह अज्ञात व्यक्ति करीब 20 से 25 गोवंश पर तेजाब डाल चुका है। ऐसे घटिया मानसिकता वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द आरोपी नहीं पकड़ा गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा।