फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: महिला सरपंच का 22 सदस्यीय दल नए संसद भवन का दौरा करने के लिए रवाना, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे मुलाकात

Fri, 05 Jan 2024 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर वजीर सिंह चौहान ने बताया कि यह सभी महिला सरपंच कृषि क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं तथा सरपंच बनकर विकास कार्य करवा रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग के बुलावे पर यह दल दिल्ली में नया संसद भवन देखने के लिए गया है।
विज्ञापन
महिला सरपंच टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कृषि प्रबंधन विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान जींद से एक 22 सदस्यीय महिला सरपंचों का दल नए संसद भवन का भ्रमण करने के लिए शुक्रवार सुबह रवाना हुआ है। यह दल नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के साथ मुलाकात करेगा और अपने अनुभव साझा करेगा। कार्यक्रम का नाम पंचायत से संसद तक का रखा गया है। इसमें हरियाणा कृषि प्रबंधन विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान जींद के दो नोडल अधिकारी तथा 12 जींद की महिला सरपंच एक पानीपत की सरंपच तथा एक हिसार की सरपंच शामिल हैं। इसके अलावा एक महिला पार्षद तथा दो महिला पंच भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर वजीर सिंह चौहान ने बताया कि यह सभी महिला सरपंच कृषि क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं तथा सरपंच बनकर विकास कार्य करवा रही है। राष्ट्रीय महिला आयोग के बुलावे पर यह दल दिल्ली में नया संसद भवन देखने के लिए गया है। यह दल दिल्ली संसद भवन में किन-किन नेताओं से मुलाकात करेगा। फिलहाल लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की सूचना है। प्रधानमंत्री से दल की मुलाकात होगी या नहीं इस बारे में जानकारी नहीं है। सुबह इस दल को संस्थान से रवाना किया गया है।

इस दल में संस्थान के नोडल अधिकारी अजय कुमार और सोनू रोहिला, बेलरखां की सरपंच ज्योति, मनोहरपुर की सरपंच प्रीति, बुढ़ाखेड़ा गांव की सरपंच कविता, हाडवा गांव की सरपंच सुनील कुमारी, कालवन गांव की सरपंच कविता, हथो गांव की सरपंच पूनम देवी, दालमवाला गांव की सरपंच संतोष, अमरहेड़ी गांव की सरपंच अंजू रानी, सुंदर गांव की सरपंच वंदना, सिंघपुरा गांव की सरपंच राजबाला, हाडवा गांव की पंच सविता, हथो गांव की पंच सीमा रानी, ढाकल गांव की पंच पिंकी, कारखाना गांव की सरपंच स्वीटी, अमरावली खेड़़ा गांव की सरपंच सुनीता रानी, जींद शहर के वार्ड नंबर 29 की पार्षद प्रवीण, बुटानी गांव की सरपंच प्रीता देवी, पानीपत जिले के गांव सींक की सरपंच नीलम, हिसार जिले के गांव धाना खुर्द की सरपंच कृष्णा, धाना खुर्द गांव की पंच मीना कुमारी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें