फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 2.31 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने के गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में साइबर ठगी करने का आरोपी सुशील। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। ऑनलाइन शेयर मार्किट के माध्यम से पैसे कमाने का झांसा देकर फ्रॉड करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस टीम ने गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जींद के सरनाखेड़ी निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है। इससे पहले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि नरवाना शहर के भगत सिंह चौक निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 अप्रैल 2025 को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें रमेश नाम लिखा आ रहा था तो उसे लगा कि उसका दोस्त रमेश चौधरी जो उसके साथ रोहिणी दिल्ली में साथ जॉब करता था, वह बात कर रहा है।
उसने शेयर ब्रोकर अनूप मेहरा जिसका मोबाइल नंबर दिया और बताया कि वह भी इसके माध्यम से शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्टमेंट करके मुनाफा कमा रहा है। उसने अपने शेयर मार्केट में लेनदेन के स्क्रीनशॉट उसके साथ शेयर करता था। इस पर उसने 13 अप्रैल को उपरोक्त शेयर ब्रोकर अनूप मेहरा से शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्टमेंट करने के लिए व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से बात की।
विज्ञापन

उसने उसके व्हाट्सएप के माध्यम से ही एक एपीके भेजी, जो उसने अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर ली। इस पर उसने अपनी कुछ पर्सनल डिटेल भेजे जिससे रजिस्ट्रेशन हो गया और लॉगइन आईडी पासवर्ड जनरेट हो गया। इसके बाद 16 अप्रैल से 9 मई तक कुल 2 करोड़ 31 लाख रुपये उसने अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता से डाले थे।
एप पर उसके इंवेस्टमेंट के बाद प्रॉफिट सहित अपने पैसे वापस निकालने की कोशिश की तो उससे कहा गया कि प्रॉफिट का 20 प्रतिशत मैनेजमेंट फीस के लिए जमा करवा दो जोकि लगभग 1.61 करोड़ बनता है। इसके बाद ही प्रॉफिट और पूंजी अपने बैंक अकाउंट में निकाल सकते हो। फिर उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 20 मई को दो आरोपी, 22 मई को तीन, 27 मई को एक आरोपी और 28 मई को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। इसके बाद जांच के दौरान खातों के संबंध में रिकॉर्ड हासिल किया गया। उसके आधार पर आधार पर पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पूछताछ कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें