फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करवा चौथ पर मेहंदी उत्सव, सैकड़ों महिलाओं ने सजाए हाथ

विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी18-दो दिवसीय मेहंदी उत्सव में नप चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी को मेहंदी लगाती हुई लड
विज्ञापन
जींद। करवा चौथ पर्व पर महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन की ओर से हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से अर्बन एस्टेट स्थित संस्थान कार्यालय में दो दिवसीय मेहंदी उत्सव हुआ। उत्सव की खास बात यह रही कि मेहंदी लगाने का जिम्मा संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बेटियों ने संभाला। उन्होंने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के हाथों पर सुंदर डिजाइन उकेरे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी मुख्य अतिथि और अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आईटी प्रमुख अंकिता खटकड़, साइकोलॉजिस्ट किरण सिंधु, अंजली वर्मा और सीमा भी मौजूद रही।
मुख्य अतिथि डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल और स्वरोजगार के अवसर देना समय की जरूरत है। मेहंदी उत्सव जैसी पहल से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलता है। प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन के माध्यम से बेटियां अपने हुनर को रोजगार में बदलकर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि यह आयोजन त्योहार की परंपरा और खुशियों को कौशल विकास व महिला सशक्तिकरण से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है। इससे महिलाओं को मेहंदी लगवाने की सुविधा मिली, वहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बेटियों को अपने हुनर का व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिला। ऐसे प्रयास युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें