फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव बोड़िया कमालपुर में मेगा लीगल सर्विस कैंप 28 को

Wed, 21 May 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (सीजेएम) अमित वर्मा की देखरेख में जिला प्रशासन के सहयोग से आगामी 28 मई को पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव बोडिया कमालपुर में मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सीजेएम ने बताया कि मेगा सर्विस कैंप नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा हर जिले में लगाए जा रहे हैं। इन कैंप के द्वारा आमजन सरकारी योजनाओं अथवा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। सीजेएम ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कैंप के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें