उचाना। नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान सुरेश नंबरदार ने कहा कि पंजाब के साथ-साथ प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में आए है। 12 सितंबर को नंबरदारों की बैठक बुलाई गई है।
मीटिंग का उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए किया गया है। प्राकृतिक आपदा किसी भी प्रदेश में आ सकती है। इस आपदा से सभी को मिलकर निपटना होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब हमारा साथ लगता राज्य ही नहीं है बल्कि बड़ा भाई है। पहले हरियाणा व पंजाब एक थे। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि जितनी हो सके हम पंजाब की इस प्राकृतिक आपदा में मदद करें। प्रदेश से गांव से ग्रामीण मदद पंजाब लेकर जा रहे है।
पंजाब के साथ-साथ प्रदेश के जिन जिलों में बाढ़ आई है वहां भी मदद की जाएगी। इस मौके पर रामदिया नंबरदार छात्तर, रमेश नंबरदार मखंड, मंजीत नंबरदार घोघडिय़ां व जयभगवान नंबरदार मंगलपुर भी मौजूद रहे। संवाद