16जेएनडी11: मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस
जुलाना। क्षेत्र के सर छाेटूराम मॉडल स्कूल गतौली में फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेल्फेयर की बैठक जिला प्रधान त्रिलोक भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. कुलभूषण शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में जिला के सैंकड़ो स्कूलों के संचालकों ने भाग लिया। बैठक का संचालन सुरेंद्र गोयत और विनोद पान्नू ने किया।
डाॅ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि जिले को एनसीआर से बाहर किया जाए। सोसायटी पर लगा जुर्माना माफ किया जाए व पोर्टल को खोला जाए। बसों पर लगा पेसेंजर टैक्स को माफ किया जाए। स्कूल बसों की समयावधि 15 वर्ष की जाए। इस अवसर पर होशियार सिंह चहल, साधुराम, सतपाल जागलान, राजेश पहल, सत्यवान नेहरा, पूर्व जिला प्रधान जितेंद्र ढांडा, संजय शर्मा मौजूद थे।