फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मीना बनीं जनवादी महिला समिति इकाई जलालपुर कला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जनवादी महिला समिति इकाई जलालपुर कला का दूसरा सम्मेलन सोमवार को राज्य प्रधान सविता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में 12 सदस्यों की कमेटी का चुनाव किया गया। इसमें मीना को प्रधान, आशा रानी को सचिव व सुशीला को कैशियर चुना गया।
विज्ञापन

सविता ने बताया कि महिलाओं की स्थिति देश व प्रदेश में दयनीय है। महिलाओं के काम की कोई कीमत नहीं लगाई जाती। घर पर काम करने वाली गृहिणी के काम की कोई कीमत नहीं लगती। महिलाओं को न संपत्ति में अधिकार मिला है और न ही प्रोपर्टी में। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद महिलाओं पर अपराध की संख्या बढ़ी है। आज देश में ऐसा हाल बना हुआ हैए जिसमें बच्ची व बुजर्ग महिला सुरक्षित नहीं है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में न तो बेटी सुरक्षित है ने उनकी पढ़ाई। भाजपा बलात्कारियों को बचाने का ही काम करती है। इसका जीता जागता उदहारण है पूर्व खेल मंत्री संदीप कुमार, जिन्होंने महिला कोच के साथ बदतमीजी व छेड़खानी की, फिर भी पूरी भाजपा सरकार उसके पक्ष में खड़ी दिखाई दी। विधानसभा में भी इस बारे में सवाल किया तो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेज पर हाथ थपथपाते हुए कई बार कहा कि मंत्री को नहीं हटाएंगे। इससे भाजपा का चरित्र सबके सामने आ रहा है। महिलाओं की मांगों एवं समस्याओं को लेकर महिलाओं को संगठित होकर लड़ने की जरूरत है और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन

इकाई प्रधान मीना ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि गांव की स्थानीय मांगों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पीने की पानी, राशन, आवास, गली को लेकर नवनिर्वाचित कमेटी काम करेगी। इस अवसर पर मुकेश, टीना, मेनका देवी, राज, रीतू, परमजीत, सुमन, बिमला, पताशो, नीलम, कांता देवी, मूर्ति, चमेली, जूनी, भतेरी, रेखा, बिमला, रामभतेरी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें