फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागरिक अस्पताल के जन औषधि केंद्र को मिली दवाइयां

Wed, 26 Feb 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
25जेएनडी23: जन औषधि केंद्र में चला हुआ रैक बनाने का कार्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में जन औषधि केंद्र जल्द शुरू किया जाएगा। फिलहाल इसमें रैक बनाने का कार्य चला हुआ है, जबकि अस्पताल प्रशासन की मांग पर इसके लिए दवाइयां भी पहुंच गई हैं। प्रथम किश्त में लगभग 70 हजार रुपये की दवाओं की खरीद अस्पताल प्रशासन ने की हैं। वहीं दूसरी किश्त में लगभग एक लाख रुपये की दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र को लेकर स्वास्थ्य मुख्यालय से दस लाख बजट की मांग की गई है। वह पूरा अभी तक नहीं मिल पाया है। बावजूद इसके डिप्टी एमएस डा. राजेश भोला अन्य मदों से उधार पर इस जन औषधि केंद्र को खोलने के लिए काम किया जा रहा है। शव गृह के निकट सीएससी के पास 120 स्कवेयर फिट की खाली जगह पर बनाए गए जन औषधि केंद्र में रैक बनाने का कार्य चला हुआ है। यहां शीशे की फिटिंग करवा दी गई है। इसके अलावा बिजली की व्यवस्था की गई है। जल्द ही यहां काउंटर, दवाइयां व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि इस जन औषधि केंद्र को चलाने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।







नागरिक अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट की निगरानी में चलेगा जन औषधि केंद्र

नागरिक अस्पताल में जो जन औषधि केंद्र खोला जा रहा है वह चीफ फार्मासिस्ट की निगरानी में चलेगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से पहले इसे स्वयं चलाया जाएगा। बाद में जब इस केंद्र से लाभ आना शुरू होगा तो फिर इसे ट्रांसफर करने का निर्णय लिया जाएगा। केंद्र को चलाने के लिए कमेटी का भी गठन किया जाएगा।
विज्ञापन




जन औषधी केंद्रों में 1800 प्रकार की दवाइयां और 285 मेडिकल डिवाइस होंगे उपलब्ध

जन औषधी केंद्रों में करीब 1800 प्रकार की दवाइयां और 285 मेडिकल डिवाइस रखे जाने हैं। जिस पर लगभग दस लाख रुपये का खर्च आएगा। इसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से ही वहन किया जाएगा। फिलहाल तीन लाख रुपये की मद से जन औषधि केंद्र में कार्य कराए जा रहे हैं।


अस्पताल में प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र के लिए प्रथम चरण में 70 हजार रुपये की दवाइयों की खरीद की गई है। दूसरे चरण में लगभग एक लाख रुपये की दवाएं खरीदी जाएंगी। यहां ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में जन औषधि केंद्र पर 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध होंगी। जेनेरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं से सस्ती होती हैं।
विज्ञापन


-डाॅ.राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।


जन औषधि केंद्र के लिए इस बजट की गई है डिमांड
मद अस्टीमेट बजट



कंप्यूटर सिस्टम विद यूपीएस डेढ़ लाख

कैमरा 50 हजार

फर्नीचर एक लाख
फिटिंग डेढ़ लाख

दवाइयां साढ़े पांच लाख
कुल दस लाख

फोटो कैप्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें