फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

विज्ञापन
लघु सचिवालय में पहुंचकर एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन देकर 20 मई की हड़ताल के बारे में अवगत करवा
विज्ञापन
जींद। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार को मेडिकल स्टोर संचालकों ने एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। मेडिकल स्टोर संचालकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान अरविंद जैन ने कहा कि अवैध रूप से बढ़ रही ई-फार्मेसी गतिविधियों और बड़ी कंपनियों की प्रीडेटरी प्राइसिंग से छोटे एवं मध्यम स्तर के मेडिकल स्टोर संचालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे हजारों परिवारों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है।
ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री के कारण बिना वैध पर्चे के दवा आसानी से उपलब्ध हो रही हैं जो आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। इसके अलावा एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल, नकली दवाओं के प्रसार, मरीज और फार्मासिस्ट के बीच सीधे संवाद की कमी और दवाओं के गलत भंडारण जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने सरकार से वर्ष 2018 की जीएसआर 817(ई) और वर्ष 2020 की जीएसआर 220(ई) अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान लागू किए गए कुछ प्रावधानों का अब दुरुपयोग हो रहा है जिससे दवा व्यापार में असंतुलन पैदा हो गया है।

मेडिकल स्टोर संचालकों ने कहा कि दवा कोई सामान्य वस्तु नहीं बल्कि सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। इसलिए दवाओं की बिक्री और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं सुरक्षा बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने एसडीएम सत्यवान मान से मांगों को राज्य सरकार तक पहुंचाने और उचित कार्रवाई करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें