फोटो 06जेएनडी10-जुलाना क्षेत्र में स्कूली बस की जांच करते आरटीए टीम सदस्य। स्रोत कर्मचारी
जींद। जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की टीम ने वीरवार को जुलाना क्षेत्र में स्कूली बसों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान चार स्कूलों की 11 बसों का निरीक्षण किया गया। जांच में एक बस में प्राथमिक उपचार बॉक्स और फायर सिलिंडर नहीं मिलने पर 2500 रुपये का चालान किया गया।
जिला परिवहन विभाग की ओर से प्रत्येक वीरवार को स्कूली बसों की जांच की जाती है। इसके लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है जिसमें परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर, एमवीआई, ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का एक प्रतिनिधि शामिल रहता है। टीम बसों में रिफ्लेक्टर, फायर सिलिंडर, प्राथमिक उपचार बॉक्स, चालक-परिचालक के लाइसेंस, परमिट समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करती है।
वर्जन
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। जांच के दौरान जहां भी सुरक्षा मानकों में कमी मिलती है वहां नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाती है।
-बलजीत सिंह, निरीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय जींद