फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित विषय नहीं बल्कि जीवन में क्षमता विकसित करने का माध्यम : अशोक नैन

Sun, 21 Dec 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी25-राजकीय स्कूल में आयोजित गणित प्रतियोगिता। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
उचाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय गणित दिवस पर गणित सप्ताह का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने महान गणितज्ञों की जीवनी, चार्ट निर्माण, पोस्टर निर्माण, गणितीय मॉडल निर्माण, क्विज प्रतियोगिता जैसी अनेक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन शेर सिंह चहल के सान्निध्य में किया। गणित संकाय के शिक्षक बिजेंद्र दहिया, प्रदीप कुमार एवं अश्वनी कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य अशोक नैन ने कहा कि गणित केवल एक विषय नहीं बल्कि जीवन में तर्क, अनुशासन और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का माध्यम है।
प्रतिभागी विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। गणित सप्ताह का समापन विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के संदेश के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें