फोटो 05जेएनडी18-रुई के गोदाम में आग लगने के बाद जला सामान। स्रोत राहगीर
जींद। हांसी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात एक फर्टिलाइजर एवं केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखा फर्टिलाइजर, केमिकल, कच्चा माल और मशीनें जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 12 बजे फार्म एक्शल फर्टिलाइजर एंड केमिकल फैक्ट्री के एक हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक सोमबीर को दी। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की चपेट में आने से फैक्टरी के तीन कमरे, गोदाम और बरामदे की छत भी गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय फैक्टरी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।