फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सामूहिक विवाह 23 को, नाच-गाने व खाने का रहेगा प्रबंध

विज्ञापन
21जेएनडी07: अर्जुन स्टेडियम में पत्रकार वार्ता कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम की जानकारी देते हुए। - फोटो : mathura
विज्ञापन
जींद। युवा मित्र मंडल का आठवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम 23 मार्च को अर्जुन स्टेडियम में होगा। इसमें जरूरतमंद परिवार की लड़कियों की शादी करवाई जाएगी। हर साल युवा मित्र मंडल इस तरह विवाह कार्यक्रम करवाता है। इसके लिए जिलेभर में संगठन के सदस्य जाकर जरूरतमंद परिवारों का पता करके बेटियों का कन्यादान करते हैं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य जसबीर सैनी ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। इसमें बरातियों के खाने और नाचने के लिए बैंड की व्यवस्था की गई है। एक बरात में 50 तक बराती बुलाए गए। फिलहाल 35 जरूरतमंद कन्याओं का शादी के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ है। उनका लक्ष्य है कि इसको 51 किया जाए।
पिछले आठ साल में 465 जरूरतमंद बेटियों की शादी उन्होंने कराई हैं। वह शादी में सभी बेटियों के जरूरत के अनुसार दान भी देंगे। इस शादी समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री को भी न्योता दिया है। इसके अलावा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी शादी समारोह में बेटियों को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें