फोटो संख्या:72- गांव पाली में बाबा जयराम दास क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी अजय जाखर को मैन
महेंद्रगढ़। पाली गांवमें आयोजित बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ के पांचवें दिन तीन मुकाबले हुए। कमेटी के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि पांचवें दिन पहला मुकाबला शहीद श्री भगवान दास और अनिल इलेवन बासलांबी टीम के मध्य खेला गया।
शहीद श्री भगवान दास की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 112 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनिल इलेवन की टीम ने 11.2 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई। शहीद श्री भगवान दास की टीम ने 21 रन से मुकाबला जीत लिया। अजय जाखर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा मुकाबला सेग्नो सैनिक व अनिल इलेवन बासलांबी के मध्य खेला गया। सेग्रो सैनिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सेग्रो सैनिक की टीम ने 10 ओवर में सात विकेट पर 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अनिल इलेवन की टीम ने 10 ओवर में छह विकेट पर 93 रन ही बना सकी। सेग्रो सैनिक की टीम ने मुकाबला 15 रन से जीत लिया।
तीसरा मुकाबला शहीद श्री भगवान दास व सेग्रो सैनिक के मध्य खेला गया। सेग्रो सैनिक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया गया। सेग्रो सैनिक की टीम ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में छह विकेट पर 68 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए शहीद श्री भगवान दास की टीम ने सात ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। रवि को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।