फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे पति से दिलाया तलाक किया यौन शोषण

Mon, 29 Dec 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पति से तलाक दिलाने और कई वर्ष से यौवन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले की शिकायत एसपी बदन सिंह राणा को दी।
विज्ञापन

 एसपी ने तुरंत ही डीएसपी सफीदों को मामले की जांच करने के आदेश दिए। डीएसपी हरेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों को बुलाया और मामले की जांच की। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार महिला ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी शादी लगभग आठ साल पहले गांव रायचंद के एक व्यक्ति के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिनों के बाद उसके पति के रिश्ते में लगने वाले युवक ने घर आना जाना था। इस दौरान युवक ने उसे अपने झांसे में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुराचार करने लगा। इस दौरान आरोपी युवक ने उसके पति से तलाक दिलाने की बात कही और उनकी बातों में आकर अदालत में तलाक के लिए याचिका दायर कर दी।
विज्ञापन

गत 15 नवंबर को महिला का पति से तलाक हो गया, लेकिन इस बीच में यौवन शोषण करने के आरोपी युवक ने पांच नवंबर को दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब इस बारे में महिला को पता चला कि तो शादी रुकवाने के लिए पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने आरोप लगाया कि युवक द्वारा उसके साथ धोखा किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें