रोहतक। नवरात्र को लेकर बाजार तैयार हो चुके हैं। बाजार में भक्तों से जुड़ी हर वस्तु जैसे खान-पान, पहनावा, माता के स्वरूप व अन्य सामग्री आ चुकी है। अब इंतजार है तो सिर्फ सोमवार को नवरात्र के पहले दिन का है।
शनिवार को मॉडल टाउन स्थित गुफा वाला मंदिर में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए शृंगार का सामान लेकर पहुंचे। बाहर बाजार भी नारियल, चुनरी, तेल आदि से तैयार दिखा। दुर्गा भवन मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, वैश्य कॉलेज स्थित शिव मंदिरों में शुक्रवार को नवरात्र के लिए साफ-सफाई की गई। कई मंदिरों को लड़ियों से सजाया गया है।
-
पोशाकें व शृंगार का सामान भी पहुंचा
दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र में बाजारों में एक नया माहौल देखने को मिलेगा। आकर्षक पोशाकें, चुनरियां और शृंगार के सामान से सज गए हैं। विक्रेता राजेश ने बताया कि बाजारों में अखंड ज्योति जलाने के लिए 70 से 800 रुपये के दीये बिक रहे हैं। 100 से 1500 रुपये तक की माता की पोशाकें मिल रही हैं। 150 से 2500 रुपये तक के माता के स्वरूप बाजार में उपलब्ध हैं।
-
400 से 600 रुपये किलो मावे की बर्फी मिल रही
इसको लेकर बाजारों में मिठाई में 30 से 70 रुपये तक की मिठाई, 25 से 50 तक रुपये का स्पंज रसगुल्ला, 400 से 600 रुपये किलो मावे की बर्फी और 180 से 300 रुपये किलो तक का पेठा खरीद सकते हैं। बाजारों में 20 से 70 रुपये तक के चुलाई के लड्डू व गजक भी उपलब्ध है। व्रत में खाए जाने वाले चिप्स भी बाजाराें में आ गए हैं। इसमें वेफर, सादा चिप्स, लाल चिप्स आदि शामिल हैं। कई तरह की नमकीन भी बाजार में आ चुकी है। नवरात्र के पहले दिन ही नए वाहनों की बुकिंग लेने के लिए भी लोग तैयार हैं। उन्होंने लगभग 15 दिन पहले ही बुकिंग कर दी थी।
व्रत में खाई जाने वाली सामग्री दाम के साथ
बाजार की दुकानों में व्रत में खाए जाने वाली खाद्य सामग्री भी आ चुकी हैं। इनमें कुट्टू का आटा बाजारों में 120 रुपये खुला व 130 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। वहीं सामकिया 100 रुपये व साबूदाना 60 से 70 रुपये किलो भाव से बिक रहे हैं। विक्रेताओं का अनुमान है नवरात्र में बाजार में खरीदारी बढ़ेगी।
22 माॅडल टाउन स्थित गुफा वाले मंदिर में नवरात्र को लेकर माता के श्रृंगार के लिए चुनरी देखते श्
22 माॅडल टाउन स्थित गुफा वाले मंदिर में नवरात्र को लेकर माता के श्रृंगार के लिए चुनरी देखते श्