फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नीट में मानसी ने हासिल किया 603वां रैंक

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी17-अपनी दादा से आशीर्वाद लेते हुए मानसी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जींद। पिल्लूखेड़ा के गांव भूराण गांव निवासी मानसी कुंडू ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 603 अंक हासिल किए हैं। मानसी ने ऑल इंडिया रैंक 8978 प्राप्त की है जबकि कैटेगरी रैंक 3785 रही है।
विज्ञापन

मानसी कुंडू पिछले तीन वर्षों से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि वह रोजाना करीब 10 घंटे पढ़ाई करती थी। शुरुआत में दो साल घर पर रहकर तैयारी की और एक साल बाहर से कोचिंग ली। नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत और निरंतर लगन जरूरी है। उन्होंने कहा, टाइम खराब करने के लिए टाइम नहीं है।
नीट की तैयारी के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि इसमें कंपटीशन बहुत ज्यादा है। मानसी ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए डॉक्टर बनने का सपना संजोया था।
विज्ञापन

लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित रखा। मानसी के पिता अजीत कुंडू पिल्लूखेड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राध्यापक हैं और माता नीलम गृहिणी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें