फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर लाल ने यूनिवर्सिटी का नाम भगवान विश्वकर्मा के नाम पर रखा : रामचंद्र

Wed, 22 Oct 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी05 : कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा। - फोटो : दीपदान के दौरान धर्मनगरी के राघव घाट का सुंदर आकर्षक नजारा व जगमग मंदाकिनी। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। हांसी मार्ग पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हवन में सैकड़ो लोगों ने आहुति डाली। भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि मनोहर लाल आए तो पहली यूनिवर्सिटी बनी जिसमें सभी टेक्नोलॉजी थी उसका नाम रखा पीएम भगवान विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय।
विज्ञापन

वहीं हरियाणा में बहुत से हुक्मरान रहे। चौटाला का राज आया तो चौधरी देवी लाल पार्क, देवी लाल यूनिवर्सिटी, देवी लाल स्कूल, देवी लाल चौराहा बनाया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का दांव लगा जींद में रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी, रोहतक में रणबीर सिंह ओपीडी, रणबीर सिंह पार्क सब कुछ अपने बाप दादाओं के नाम कर दिया।
राज्यसभा सांसद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके जींद जिले का एक नेता है उसे अमित शाह ने पार्टी में शामिल करवाया। वो कहता था कि मेरे साथ बहुत धोखा हुआ है। भाजपा ने सांसद बनाए, विधायक बनाए तब उसने कही थी कि कांग्रेस में 100 करोड़ देकर कोई भी एमपी बन जाओ।
विज्ञापन

जीवन में तपस्या तो जरूर की है लेकिन 100 पैसे भी खर्च नही किए यह सामाजिक न्याय है। चौटाला ने भी हमारे समाज के लोगों को लिया था। इस मौके पर नपा के चेयरमैन डॉ संजय जांगड़ा, समिति के प्रधान अजमेर चौहान, अजय धीमान,गुरदास सिंह, कुका लाठर, राजेंद्र जांगड़ा, अशोक कुमार, रणबीर, महावीर पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें