फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मनीष मलिक ने हैंडबॉल में बढ़ाया देश का मान

Wed, 11 Mar 2026 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी03 :​खिलाड़ी मनीष मलिक।
विज्ञापन
जींद। जिले के खिलाड़ी लगातार खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। जींद के हैंडबॉल खिलाड़ी मनीष मलिक ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। मनीष मलिक वर्ष 2012 से हैंडबॉल खेल रहे हैं और वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

मनीष मलिक ने कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। उन्होंने अब तक तीन अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें 21वीं एशियन मेंस हैंडबॉल चैंपियनशिप (बहरीन), एशियन मेंस ओलंपिक क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट 2024 (कतर) और 26वीं एशियन मेंस क्लब लीग हैंडबॉल चैंपियनशिप (कुवैत) शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर भी मनीष मलिक का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने भारत में आयोजित 16 राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया है। इसके अलावा उन्होंने कई ओपन हैंडबॉल टूर्नामेंट में भी भाग लिया और टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाल ही में गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को सिल्वर मेडल दिलाया।
विज्ञापन

मनीष मलिक की इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह ढांडा और चिराग ढांडा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मनीष मलिक को खेल के प्रति प्रेरणा उनके चाचा प्रदीप मलिक से मिली। चाचा की प्रेरणा और परिवार के सहयोग से उन्होंने हैंडबॉल खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया।
मनीष मलिक एक साधारण किसान परिवार से संबंध रखते हैं। पिता किसान हैं और माता गृहिणी। परिवार के सहयोग और मेहनत के दम पर उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी एक बड़ी बहन भी है जो हमेशा हौसला बढ़ाती रही हैं। मनीष मलिक का लक्ष्य आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और भारतीय हैंडबॉल को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें