फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गेहूं लेने गए दंपति से ठगी

Mon, 24 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला जींद
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में दंपति से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में दंपति को एक युवक ने गेहूं दिलाने का झांसा देकर 6400 रुपये लेकर फरार हो गया। बाद में दंपति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और अनाज मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी की तलाश करने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराही माहौला निवासी शमशेर सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ मंडी में गेहूं लेने गया था। जब वह मंडी की एक दुकान पर गेहूं लेने के लिए गए तो वहां पर एक युवक खड़ा था और उसने बताया कि इस दुकान पर तो गेहूं नहीं है, इसलिए वह खाने योग्य गेहूं 156 नंबर दुकान से दिला देगा। इसके लिए उनको चार क्विंटल के गेहूं के साढ़े छह हजार रुपये ले लिए और उसने बताया कि वह इस दुकान का मुनीम है। जहां उस युवक ने दुकान के बाहर रखा गेहूं दिखा दिया। खाली कट्टे लाने के लिए कहकर वहां से चला गया। काफी देर तक दंपति इंतजार करते रहे, लेकिन युवक वापस नहीं लौटा। जब उसने दुकान के अंदर जाकर पूछा तो उन्होंने बताया कि उनका कोई व्यक्ति नहीं है। इसके बाद दंपति के होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शमशेर की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें