फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहिया वाहन के पीछे बैठने वालों के लिए अनिवार्य हेलमेट : मोहम्मद इमरान रजा

विज्ञापन
02जेएनडी17-लघु सचिवालय में आयोतिज बैठक में निर्देश देते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय में आयोजित बैठक के में शुक्रवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा कहा ने निर्देश दिए कि सड़क हादसों को कम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की सही तरीके से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इससे पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परिवहन विभाग, हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस संबंध में प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि इस माह को रोड सेफ्टी मंथ के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे तथा यातायात नियमों की सख्ती से पालना करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि पैदल चलने वालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुटपाथों और पैदल रास्तों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए। जहां फुटपाथ खराब है, वहां उनकी जांच कर आवश्यक मरम्मत करवाई जाए। जिन स्थानों पर पूर्व में सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, एसडीएम जगदीश चंद्र, एसडीएम होशियार सिंह, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, एसडीएम दलजीत सिंह, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन



दोपहिया वाहन के पीछे बैठने वाले के लिए भी होगा अनिवार्य हेलमेट
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान किए जाएं व कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाए। जिन सड़कों पर दोपहिया वाहनों की अनुमति नहीं है, वहां उनका प्रवेश पूरी तरह से रोका जाए। उन्होंने कहा कि गलत दिशा या गलत लेन में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। वाहनों में अत्यधिक तेज लाइट, नीली या चमकदार लाइट तथा बिना अनुमति वाले हूटर लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। तय मानकों से अधिक रोशनी वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें