21जेएनडी19-धान के अवशेष जलने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम पुलकित मल्होत्रा। स्रोत प्रशासन
जींद। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा शुक्रवार को धान के अवशेष जलाने की सूचना पर हाट गांव पहुंचे। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई है। किसान स्कीमों का लाभ उठाकर वैज्ञानिक व आधुनिक तरीके से अवशेषों का प्रबंध करें।
एसडीएम ने उपमंडल के गांव हाट के अलावा बागड़ू कलां, खुर्द, लुदाना, भंभेवा, मोरखी व गांगोली का दौरा कर फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर किसानों को जागरूक किया। इस दौरान तहसीलदार राजेश गर्ग, कृषि विभाग के एसडीओ सुशील कुमार, संबंधित पटवारी मौजूद रहे।
सडीएम पुलकित मल्होत्रा ने बताया कि सरकार द्वारा सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, रोटावेटर, जीरो टिल सीड ड्रिल, हैप्पी सीडर, श्रेडर और बेलर जैसी मशीनों पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि किसानों को आर्थिक बोझ न उठाना पड़े और फसल अवशेषों का उपयोग खाद या पशु चारे के रूप में किया जा सके।