फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जींद के सफीदों में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पानीपत रोड स्थित बुटाना नहर मोड़ की घटना

Fri, 29 Nov 2024 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में युवक की हत्या की घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार और सीआईए स्टाफ इंचार्ज कमल सिंह अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में पानीपत रोड स्थित बुटाना नहर मोड़ पर मंगलवार सुबह 8 बजे एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ऐंचरा कलां निवासी संजय (40) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संजय गोहाना से सफीदों आने वाली बस से यात्रा कर रहा था। जैसे ही वह बुटाना नहर मोड़ पर बस से उतरा और हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटनास्थल पर ही संजय की मौत हो गई, जबकि हमलावर फरार हो गया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह, सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार और सीआईए स्टाफ इंचार्ज कमल सिंह अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

संजय का शव सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। सिटी थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें