जींद। कृष्णा कॉलोनी के पास से व्यक्ति का अपहरण कर जींद बाईपास पर हवेली के पीछे खाली पड़े प्लॉट में ले जाकर मारपीट करने और 7200 रुपये छीन लिए। इसके बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
भगत सिंह कॉलोनी निवासी सत्यनारायण ने बताया कि वह ट्रक चालक है। 23 अक्तूबर की रात 9 बजे के करीब वह गोहाना बाईपास की तरफ जा रहा था। कृष्णा कॉलनी के नजदीक रेलवे लाइन के पुल के नीचे पहुंचा तो वहां पर कृष्णा कॉलोनी निवासी तुषार उर्फ बच्ची व सात अन्य युवकों ने उसे पकड़ लिया और गाड़ी में डालकर बाईपास पर जींद हवेली के पीछे प्लॉट में ले गए और बंधक बनाकर मारपीट की। जातिसूचक गालियां देकर शहर में छोड़ने की धमकी दी। उसकी जेब से 7200 रुपये निकाल लिए। आरोपियों के जाने के बाद उसने अपने भाई और डायल 112 को फोन कर जानकारी दी। कृष्णा कॉलोनी निवासी अजय ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इस रंजिश में आरोपियों ने रात में अजय के घर पर भी पत्थर फेंके। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो बुरा अंजाम होगा। पुलिस ने तुषार उर्फ बच्ची को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ अपहरण, मारपीट करने व रुपये छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।