फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत से घर लौटते समय गड्ढे में गिरने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
फोटो 28जेएनडी02-सत्यवान का फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। ईगराह में खेत से घर लौटते समय गड्ढे में गिरने से 46 वर्षीय व्यक्ति ईगराह निवासी सत्यवान की मौत हो गई। शुक्रवार शाम को वह खेत में जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने रास्ते में बने गड्ढे में उनका शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई मनीष ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार शाम सत्यवान खेत में जाने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास और खेतों में उनकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
शनिवार सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ घूमने निकले तो उन्हें रास्ते में एक गड्ढे में व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान सत्यवान के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के अनुसार रात के अंधेरे में पैर फिसलने से सत्यवान गड्ढे में गिर गए थे। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें