फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर जुलाना स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमाचखेड़ा निवासी 18 वर्षीय अमित के तौर पर हुई है। जीआरपी ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुमित ने बताया कि उसका भाई अमित हर रोज रेलवे फाटक की तरफ दौड़ लगाने के लिए जाता था। वीरवार दोपहर बाद भी वह हर रोज की तरह दौड़ लगाने के लिए गया था। जब वह ट्रैक पार कर रहा था तो वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें