फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की फेरी लगाने वाले युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
18जेएनडी24: नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। हकीकत नगर में शुक्रवार शाम कपड़े की फेरी लगाने वाले युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने फाइनेंसर पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी अर्श वर्मा और विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

हकीकत नगर निवासी कमल सेतिया (30) शुक्रवार को कपड़े की फेरी लगाकर शाम को घर के सामने पहुंचा था। आरोप है कि उसी दौरान फाइनेंसर और उसके दो साथियों ने उसकी स्कूटी छीन ली। जब वह भागकर अंदर जाने लगा तो फाइनेंसर व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे कमल बेसुध होकर गिर गया। परिजनों ने कमल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मौसेरे भाई पंकज ने बताया कि कमल का फाइनेंसर के साथ रुपयों का लेनदेन था। फाइनेंसर और उसके दो साथियों ने पहले कमल की स्कूटी छीनी फिर उसकी छाती में मुक्के मारे। बेसुध होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हो पाएगा कि आखिर कमल की मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। परिजनों के ब्यान दर्ज होने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें