फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: रिश्तेदारों से तंग आकर शख्स ने पेड़ से लगाया फंदा, किया सुसाइड, मरने से पहले बनाया वीडियो

Thu, 09 Oct 2025 09:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी। नरवाना

सार

हरियाणा के जिंद में एक शख्स ने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। व्यक्ति ने मरने से पहले वीडियो बनाया और अपने रिश्तेदारों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। डिटेल में पढ़ें खबर..
विज्ञापन
जगतार सिंह, मृतक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना खंड के सूरजाखेड़ा गांव के पास माइनर (रजबाहा) के किनारे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुरथली गांव निवासी जगतार सिंह के रूप में हुई, जो खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं जिनमें 11 साल का बेटा अश्वीक और नौ साल की बेटी किरत है। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी नन्नी देवी ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही राजेश, उसकी बहन धौली, तरसेम उर्फ काला और राजेश की बड़ी बहन के पति ध्रुव लंबे समय से मेरे पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शिकायत के अनुसार, वर्ष 2023 में राजेश ने जगतार के खिलाफ एक झूठा हत्या का मामला दर्ज करवाया था  जिसमें जगतार निर्दोष साबित हुआ। 

इसके बावजूद आरोपियों ने थाना सदर नरवाना में बार-बार झूठी शिकायतें देकर और रास्ता रोककर धमकियां देकर दबाव बनाया। उन्होंने पूरे परिवार को झूठे केसों में फंसाने की धमकी दी और समझौते के लिए 20 लाख रुपये की मांग की। नन्नी देवी ने बताया कि इस मानसिक तनाव के कारण जगतार ने 8 अक्तूबर की शाम माइनर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


जगतार ने मरने से पहले अपने दोस्त गौरा सिंह को व्हाट्सएप पर चार वीडियो भेजे, जिनमें उसने अपनी लोकेशन सूरजाखेड़ा के रजबाहा के पास बताते हुए आरोपियों द्वारा दी गई धमकियों का जिक्र किया। गढ़ी थाना पुलिस ने नन्नी देवी के बयान और वीडियो के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें