फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म में घुसकर मैनेजर के साथ मारपीट करने और नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधवी खेड़ा और बराह खुर्द गांव के मध्य स्थित एक पोल्ट्री फार्म में घुसकर मैनेजर के साथ मारपीट करने, सोने की चेन व नकदी चुराने के आरोपी खरकरामजी गांव निवासी अजय को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी मनजीत ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने सिंधवीखेड़ा और बराह खुर्द गांव के मध्य किराये पर पोल्ट्री फार्म ले रखा है। बराह खुर्द गांव निवासी कृष्ण मैनेजर के रूप में काम करता है। कृष्ण ने जुलाई में खरकरामजी गांव के अजय को पांच हजार रुपये में पोल्ट्री की सफाई का ठेका दिया था। अजय ने कहा था कि वह पूरे पोल्ट्री फार्म की सफाई कर देगा, मगर उसके लिए दो हजार रुपये और लेगा। सहमति बनने के बाद अजय ने पोल्ट्री के कुछ ही हिस्से की सफाई की। कृष्ण ने उसे 2100 रुपये दिये तो उसने नहीं लिया। उसने 2900 रुपये और देने की बात कही। पूरे पैसे नहीं देने पर अजय ने 21 सौ लेने से मना कर दिया और वहां से चला गया। पांच जुलाई की रात में वह पोल्ट्री फार्म में घुसकर कृष्ण के साथ मारपीट की। पोल्ट्री फार्म से सोने की चेन, मोबाइल फोन और दस हजार रुपये ले गया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एचसी महेंद्र सिंह ने बताया कि अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें