फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू में 26 से शुरू होंगी बीएड की परीक्षाएं

विज्ञापन
परीक्षाओं के बारे में जानकारी देते विवि के अधिकारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
चौधरी रणबीर सिंह विवि द्वारा 26 अक्तूबर से बीएड की परीक्षाएं ली जाएंगी जो 12 नवंबर तक चलेंगी। इस बार विद्यार्थियों को परीक्षा ऑनलाइन देनी होगी। ऐसे विद्यार्थी, जिनके पास कंप्यूटर या लैपटॉप की सुविधा नहीं है वे साइबर कैफे से परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा के दौरान एक प्रश्न को हल करने के लिए 45 सेकंड का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन विद्यार्थियों की मांग पर अब इसे बढ़ाकर एक मिनट कर दिया गया है।
विज्ञापन

विवि के रजिस्ट्रार डॉ. राजेश पूनिया, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल और डीन प्रोफेसर एसके सिन्हा ने बताया कि पहली बार पूरी परीक्षा ऑनलाइन हो रही है। इसके लिए विवि द्वारा व्यापक तैयारी की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। इसके लिए प्रश्नपत्र इस प्रकार से तैयार किए गए हैं कि पास-पास बैठकर विद्यार्थी भी नकल नहीं कर सकेंगे।
करवाई जा रही मॉक परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश बंसल के अनुसार परीक्षा के दौरान विद्यार्थियोें को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर मॉक परीक्षा करवाई जा रही है। इसमें अब तक 25 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे चुके हैं।
विज्ञापन

प्रमोट हुए विद्यार्थियों की दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं
रजिस्ट्रार डॉ. राजेश पूनिया ने बताया कि कोरोना के कारण जिन विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया था, उनकी परीक्षाएं भी दिसंबर तक करवाई जाएंगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अब तक ऑनलाइन कक्षाओं में 60 प्रतिशत तक पाठ्यक्रम पूरा करवाया जा चुका है। विवि के विद्यार्थी इसमें काफी गंभीरता से हिस्सा ले रहे हैं। महज 15 प्रतिशत विद्यार्थी ऐसे हैं, जो नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाओं में भाग नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें