29जेएनडी37: खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए अतिथि व कॉलेज स्टॉफ। संवाद
जींद। सीआर किसान कॉलेज में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता प्राचार्य कुलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर कैथल शहर थाना प्रभारी गीता अहलावत ने शिरक्त की।
कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर राजपाल ढांडा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 100, 200, 400 व 1500 मीटर दौड़ में मलकीत भौंगरा प्रथम रहे, जबकि 100, 200 मीटर दौड़ व शॉट पुट में सोनिया जलालपुर प्रथम रही। कॉलज प्राचार्य कुलबीर सिंह व मुख्यातिथि गीता अहलावत ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल से हर व्यक्ति मानसिक व शारीरिक तौर पर तो स्वस्थ रहता ही है। साथ में उनको सामाजिक मान सम्मान मिलता है। आज सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक सुविधाएं दे रही है, ताकि वह खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन कर सकें।