फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को संस्कारवान बनाना समय की जरूरत : डॉ. मीनू

Tue, 08 Apr 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी18-विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए मुख्यातिथि।
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्ति जागृति, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा मुक्त योग युक्त, स्वस्थ और व्यस्त जीवन शैली से संस्कारवान बनाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता उप निरीक्षक नरेश कुमार ने कहा कि नशा प्रवृत्ति से युवा पीढ़ी को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक और धार्मिक चिंतन मनन करने की विवेक शक्ति क्षीण हो रही है। अफीम, गांजा, चिट्टा, स्मैक, हीरोइन और कई प्रकार के नशों के बारे में व्यापक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में लिप्त और नशा प्रवृत्ति बढ़ावा देने वालों की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 9050891508 पर गुप्त सूचना देने वालों को सरकार पुरस्कार भी प्रदान करती है। इस अवसर पर प्रो. शैलेंद्र नैन, डॉ. सुमन ढुल, कणिका, अनुपमा और मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें