फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: माजरा खाप ने किया मासूम शर्मा के कार्यक्रम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला प्रशासन की ओर से 27 सितंबर को जींद में आयोजित किए जाने वाले नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की प्रस्तावित संगीतमय प्रस्तुति का माजरा खाप ने विरोध किया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम का संदेश नशे से दुश्मनी, शिक्षा से प्रेम रखा गया है। इसके तहत जागरूकता गतिविधियों के साथ संगीतमय कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जिसमें हरियाणवी गायक मासूम शर्मा प्रस्तुति देंगे।
माजरा खाप की ओर से इसी प्रस्तुति को लेकर आपत्ति जताई गई है। खाप प्रवक्ता समुंदर फोर का कहना है कि नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे गंभीर विषय से जुड़े कार्यक्रम में कलाकार की प्रस्तुति को लेकर उनकी अपनी आपत्तियां हैं। खाप ने प्रशासन से कार्यक्रम में मासूम शर्मा की प्रस्तुति पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना बताया गया है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारियां जारी हैं। अब देखना होगा कि खाप के विरोध के बाद प्रशासन की ओर से इस प्रस्तुति को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें