फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में बनाकर रखें भाईचारा : बेदी

Sun, 17 Nov 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी31: प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मा
विज्ञापन
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को सींसर गांव में अभिनंदन समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सार्वजनिक एवं सामूहिक जरूरतों को पूरा किया जाएगा। गांव का विकास शहरों की तर्ज पर किया जाएगा। गांव में आपसी भाईचारा ऐसे ही बनाकर रखें, बाकी गांव के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भविष्य में विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए नई गति दी जाएगी। विकास परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार की तरफ से पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव सींसर में पीने के पानी की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांव की प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में स्टाफ की कमी दूर किया जाएगा। गांव के सरकारी स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड किया जाएगा । स्कूल में कमरों का निर्माण भी करवाया जाएगा। इसके साथ ही गांव में ई लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी। ग्राम पंचायत द्वारा जमीन देने पर स्टेडियम का निर्माण भी करवाया जाएगा। तालाब का सुंदरीकरण 5 पॉन्ड सिस्टम के तहत करवाया जाएगा। इस दौरान गांव के शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि वेदपाल, करण प्रताप बेदी, स्वामी विकास दास, रिछपाल शर्मा, पूर्व सरपंच रति राम, पूर्व सरंपच सुलतान मौजूद रहे।

16जेएनडी31: प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें