फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 12 Mar 2024 10:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेललाइन पर स्थित रोहतक रोड रेलवे फाटक पर रविवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिवानी रोड स्थित रामबख्श कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


अमित रोहतक रोड पर ढाबा चलाता था। रविवार को भी वह घर से ढाबे पर गया था। देर रात को वह ढाबा बंद करने के बाद वह पैद ही घर निकला मगर रोहतक रोड स्थित रेलवे फाटक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था और ढाबा चलाकर परिवार का पालन करता था। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें